HomeAll Newsजंगल में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, इलाके में हड़कंप

जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, इलाके में हड़कंप

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह से एक गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
news mitrChamba Shock: Assault Attempt on Girl

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह से एक गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के अपहरण और कथित दुष्कर्म के प्रयास की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ गांव से कुछ सामान लेने जंगल के रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और जबरन घसीटते हुए घने जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। घटना के दौरान सहेली वहां से भागकर पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।

    शिकायत मिलते ही पुलिस ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आरोपी पुलिस को देखकर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। आरोपी के घर पर छापेमारी के दौरान एक बिना लाइसेंस की जंग लगी बंदूक भी बरामद हुई।

    पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पीड़िता का मेडिकल जांच भी करवा लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com