Last updated: July 13th, 2026 at 11:06 am
CM Sets 2027 Deadline for Hydro Projectशिमला | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में किन्नौर जिले में निर्माणाधीन 450 मेगावाट शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजना को मार्च-अप्रैल 2027 तक शुरू करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के पावर हाउस का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मानसून के दौरान भी निर्माण कार्य बिना रुके जारी रहेगा। इसके लिए सतलुज नदी के जल प्रवाह को निर्धारित गेटों के माध्यम से मोड़कर बांध निर्माण का कार्य समानांतर रूप से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष कार्य भी तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना के चालू होने के बाद प्रतिवर्ष करीब 1,579 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होने का अनुमान है। इससे प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, ग्रिड प्रणाली मजबूत होगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को हर साल लगभग 900 करोड़ रुपये का लाभ मिलने की उम्मीद है।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नज़ीम, सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments