HomeAll Newsकोरम अधूरा, टला अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

कोरम अधूरा, टला अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

सोलन | नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने
news mitrArki Civic Poll Deferred Over No Quorum

सोलन | नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित करना पड़ा। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित की जानी थी, लेकिन पर्याप्त संख्या में निर्वाचित सदस्य उपस्थित नहीं होने से मतदान नहीं हो सका।

Table of Contents

    प्रशासन के अनुसार नगर पंचायत के सभी सात निर्वाचित सदस्यों को चुनाव संबंधी सूचना पूर्व में भेजी गई थी। इसके बावजूद बैठक में केवल तीन सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि चार सदस्य अनुपस्थित रहे। आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

    नियमों के तहत अब तीन दिनों के भीतर दोबारा चुनाव कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी निर्वाचित सदस्यों से अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव समय पर संपन्न कराया जा सके।

    इस बीच अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने चार सदस्यों की अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह चुनाव प्रक्रिया में भाग ले। उन्होंने कहा कि जनता ने सभी प्रतिनिधियों पर विश्वास जताकर उन्हें चुना है, इसलिए लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना और अपनी जिम्मेदारी निभाना सभी का कर्तव्य है।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे, जिससे चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होगी और नगर पंचायत का कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सकेगा।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com