HomeAll Newsसोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, कुमारी शीला बनीं अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष

सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, कुमारी शीला बनीं अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष

सोलन | जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों
news mitrBJP Wins Solan Zila Parishad Polls

सोलन | जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत दर्ज की। कुमारी शीला जिला परिषद की नई अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Table of Contents

    जिला परिषद के कुल 14 सदस्यों में से 10 सदस्य भाजपा समर्थित हैं, जबकि 4 सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं। स्पष्ट बहुमत के दम पर भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपना कब्जा कायम रखा।

    चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमारी शीला और उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला परिषद के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com