Last updated: July 13th, 2026 at 05:37 am
239 Roads Reopened After Heavy Rainमानसून की बारिशें प्रदेश के ग्रामीण सडक़ नेटवर्क पर भारी पड़ रही है। बारिश के कारण रविवार को राज्य भर में 299 सडकें बंद पड़ गई थी और इनमें सबसे अधिक 276 ग्रामीण सडक़ें शामिल रही। लोक निर्माण विभाग ने रविवार शाम तक 239 सडक़ों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। विभाग ने मानसून सीजन के दौरान सडक़ों की बहाली को 24 घंटों के भीतर करने को लेकर रणनीति तैयार की है। इस कड़ी में प्रदेश की मुख्य सडक़ों समेत एनएच के अलावा ग्रामीण सडक़ों पर विभाग का पूरी तरह से फोकस है। रोजाना सुबह और शाम के वक्त प्रदेश भर से सडक़ों के बंद होने और इनकी बहाली को लेकर पूरी जानकारी प्रदेश मुख्यालय को मिल रही है।
रविवार शाम तक की रिपोर्ट के तहत राज्य में बारिश के कारण कुल 299 सडक़ें बंद पड़ गई थी। इनमें से 239 को लोक निर्माण विभाग ने खोल कर वाहनों की आवाजाही भी शुरू करवा दी है। रिपोर्ट के अनुसार अब राज्य में कुल 60 सडक़ें बंद पड़ी हुई है। सोमवार तक 36 सडक़ों को खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि शेष 24 को उससे अगले दिन तक बहाल कर दिया जाएगा। शिमला जोन के तहत आने वाले 242 विलेज रोड शामिल रहे, जबकि मंडी जोन के 29 और कांगड़ा जोन के पांच रोड प्रभावित हुए। विभाग ने सडक़ों की बहाली के लिए 426 मशीनरी को उपयोग में लाया है। इनमें सबसे अधिक शिमला में 268 , मंडी में 76, कांगड़ा 35 और हमीरपुर जोन में अलग-अलग प्रकार की 23 मशीनें शामिल है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments