Last updated: June 23rd, 2026 at 05:22 am
CM Sukhu Approves ₹60 Lakh for Mandi Roads, Boosts Developmentमंडी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण सड़कों के रखरखाव और सुदृढ़ीकरण के लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिमला स्थित ओकओवर में सराज क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समान विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्वीकृत राशि में नौणा-छलैला-विनीधार सड़क के लिए 10 लाख रुपये, बालीचौकी-खलोआ-शारश सड़क के लिए 20 लाख रुपये, नौणा-भराड़ी सड़क के लिए 10 लाख रुपये, खनेठी-खूहन सड़क के लिए 10 लाख रुपये और हणोगी-शलोई-छमार सड़क के लिए 10 लाख रुपये शामिल हैं।
सीएम सुक्खू ने बताया कि मंडी जिले की चैल-चौक-जंजैहली सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि 83 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन, सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान सराज क्षेत्र में हुए नुकसान के बाद सरकार ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत राशि को बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है।
इसके अलावा घरेलू सामान के नुकसान, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों, पॉलीहाउस नुकसान और पशुधन हानि के लिए भी राहत राशि में वृद्धि की गई है।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे का निमंत्रण दिया।
ओलंपिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को शिमला में आयोजित ओलंपिक रन का शुभारंभ करेंगे। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। प्रदेशभर में ओलंपिक रन, ओलंपिक वॉक और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शिमला विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेशवासियों और खेल जगत को ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments