HomeAll Newsहिमाचल में मौसम का बदलेगा मिजाज, 28 जून को बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम का बदलेगा मिजाज, 28 जून को बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तापमान
news mitrYellow Alert Issued in Himachal for Rain & Thunderstorms on June 28

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 27 और 28 जून को भी राज्य में मौसम खराब बना रह सकता है।

23 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 जून को यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों तक रहेगी।

25 और 26 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अभी मानसून की आधिकारिक शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

तापमान में आई गिरावट

बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान नीचे आया है। ऊना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 22.8 डिग्री, मनाली में 26 डिग्री और कुफरी में 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और बागवानों की नजर अब मानसून की दस्तक पर टिकी हुई है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com