Last updated: June 23rd, 2026 at 05:29 am
HRTC Bus Falls Into Gorge in Sarkaghat, Driver Injuredसरकाघाट: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में रविवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बटेहड़ा के समीप हुआ, जहां बस सड़क से नीचे पलट गई।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस (HP 66-2558) सुबह करीब 7:15 बजे चौकी थाणा से सरकाघाट की ओर जा रही थी। बटेहड़ा के पास पहुंचते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और एक यात्री मौजूद थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान चालक प्रीतम चंद (53), परिचालक आशीष कुमार (33) और यात्री गुलाब सिंह (78) के रूप में हुई है। हादसे में चालक प्रीतम चंद को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं परिचालक और यात्री का इलाज बलद्वाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments