HomeAll Newsओलंपिक दिवस पर शिमला में होगा खेल उत्साह का प्रदर्शन, सीएम सुक्खू करेंगे ओलंपिक रन का शुभारंभ

ओलंपिक दिवस पर शिमला में होगा खेल उत्साह का प्रदर्शन, सीएम सुक्खू करेंगे ओलंपिक रन का शुभारंभ

शिमला: ओलंपिक दिवस के मौके पर राजधानी शिमला खेल भावना और उत्साह से सराबोर नजर आएगी। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ
news mitrShimla to Host Olympic Day Run, CM Sukhu to Flag Off Event

शिमला: ओलंपिक दिवस के मौके पर राजधानी शिमला खेल भावना और उत्साह से सराबोर नजर आएगी। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित होने वाली ओलंपिक रन को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह दौड़ सुबह 9 बजे शुरू होगी।

Table of Contents

    हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ओलंपिक दौड़, ओलंपिक वॉक और ओलंपिक मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी विशेष आयोजन किया जा रहा है।

    कार्यक्रम में शिमला विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान, शिवम प्रताप सिंह, अनुराग वर्मा, हितेश आजाद सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा, ईश्वर रोहाल, सुरेंद्र शांडिल, विनोद कुमार, सुभाष चौहान और संतोष कुमार भी मौजूद रहेंगे।

    हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेशवासियों और खेल प्रेमियों को ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com