Last updated: June 9th, 2026 at 10:02 am
Himachal to Launch New Sports Policy Soonशिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को पहली चिट्टा जागरूकता वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही नई नीति लागू करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी प्रयासरत है और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। खिलाड़ियों की समस्याओं और चुनौतियों को समझते हुए, सरकार ने डाइट मनी बढ़ाई है। राज्य के भीतर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 400 रुपए और राज्य से बाहर भाग लेने वालों को 500 रुपए डाइट मनी दी जा रही है। इसके अलावा 200 किलोमीटर से अधिक यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को हवाई यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
कानून का पालन आवश्यक
संजौली मामले पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बैठकर किया जा सकता है और इस प्रकार का चक्का जाम समाज के सभी वर्गों को परेशान करता है। सीएम ने कहा कि यदि मंत्री के माध्यम से समस्या का समाधान नहीं निकलता है, तो सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments