Last updated: June 5th, 2026 at 09:38 am
Kingspan Jindal Marks Environment Dayनालागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किंग्सपैन जिंदल की नालागढ़ इकाई में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को मजबूत करने के लिए विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के तहत लगभग 50 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से पौधे लाकर इकाई परिसर में उनका सामूहिक रोपण किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना था।
इस दौरान कर्मचारियों को वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
महाप्रबंधक विपन कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किंग्सपैन जिंदल सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से पौधे लाकर उनका रोपण करना प्रेरणादायक पहल है, जो न केवल कार्यस्थल को हरित बनाएगी बल्कि समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी को भी मजबूत करेगी।
कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के उत्साह और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरणीय अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments