Last updated: June 11th, 2026 at 09:32 am
“India–Afghanistan ODI: Teams to Arrive in Dharamshala”भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रस्तावित एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले को लेकर धर्मशाला में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पहला वनडे मैच धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें गुरुवार को शहर पहुंचेंगी।
भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें, उनके सहयोगी स्टाफ और प्रबंधन विशेष विमान से धर्मशाला आएंगे। दोनों टीमों के आगमन को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और एचपीसीए ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास सत्र और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
धर्मशाला पहुंचने के बाद दोनों टीमें अगले दिन से अभ्यास शुरू करेंगी। इस बीच स्टेडियम में पिच और मैदान को अंतिम रूप देने का काम जारी है। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस बार भी एचपीसीए ने ई-टिकट व्यवस्था लागू की है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि, स्थानीय दर्शकों के लिए ऑफलाइन टिकट काउंटर न होने से कुछ निराशा भी देखी जा रही है।
एचपीसीए के सह-सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि मैच से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं और दोनों टीमें गुरुवार को धर्मशाला पहुंच जाएंगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments