HomeAll Newsराधा स्वामी सत्संग के बाद सोलन में कई किलोमीटर लंबा जाम, पर्यटक और स्थानीय लोग हुए परेशान

राधा स्वामी सत्संग के बाद सोलन में कई किलोमीटर लंबा जाम, पर्यटक और स्थानीय लोग हुए परेशान

सोलन। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के दो दिवसीय धार्मिक समागम के समापन के बाद रविवार को सोलन में भारी यातायात
Solan-Traffic-Jam-newsmitrKilometres-Long Traffic Jam Hits Solan After Radha Soami Satsang, Tourists and Locals Face Hardship

सोलन। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के दो दिवसीय धार्मिक समागम के समापन के बाद रविवार को सोलन में भारी यातायात जाम की स्थिति बन गई। प्रदेश और अन्य राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण कुमारहट्टी से सोलन शहर तक कई किलोमीटर लंबी वाहन कतारें लग गईं। जाम में फंसने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

Table of Contents

    यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। एएसपी राजकुमार ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए यातायात की निगरानी की। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए 134 पुलिस जवान तैनात किए गए थे।

    वापसी के दौरान सनवारा टोल प्लाजा पर चंडीगढ़ की ओर जाने वाली लेन में भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भी रवाना किया। 13 जून से शुरू हुए सत्संग के दौरान शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा।

    www.theswasthbharat.com

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com