Last updated: June 15th, 2026 at 03:00 pm
Supreme Court Verdict Changes Equations; Parwanoo Council Chief Election May Be Decided by Draw of Lotsपरवाणू। नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थानीय विधायक के मतदान अधिकार को बहाल किए जाने के बाद चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं और मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।
वर्तमान स्थिति में नगर परिषद में भाजपा के पास 5 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 4 पार्षद हैं। विधायक के वोट के कांग्रेस के पक्ष में जाने की संभावना के चलते दोनों दलों के मत 5-5 की बराबरी पर पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला पर्ची (लॉटरी) के माध्यम से किया जा सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीतकर बराबरी हासिल की थी। वार्ड नंबर-1 में भाजपा समर्थित नंदिनी सूद और कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी शर्मा को समान 128-128 वोट मिले थे। उस समय चुनाव आयोग ने पर्ची निकालकर विजेता का फैसला किया था, जिसमें नंदिनी सूद को जीत मिली थी।
अब एक बार फिर परवाणू की राजनीति में संभावित टाई और पर्ची से होने वाले फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सभी की निगाहें आगामी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव पर टिकी हैं, जहां राजनीतिक रणनीति के साथ-साथ किस्मत भी अहम भूमिका निभा सकती है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments