Last updated: June 5th, 2026 at 10:12 am
“Kohli Withdraws from Afghanistan ODIs; Rohit’s Fitness Uncertain”नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं हुआ है। अगर कोहली इस सीरीज से बाहर रहते हैं, तो यह उनके 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार होगा जब चोट के कारण उन्हें पूरी सीरीज छोड़नी पड़े।
टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने कहा कि कोहली और रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर जल्द ही अधिकृत जानकारी साझा की जाएगी और उनके खेलने की स्थिति का सीरीज से पहले मूल्यांकन किया जाएगा। कोहली ने हाल ही में आरसीबी को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया था, जिसमें उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 75 रन की नाबाद पारी खेली। बताया जा रहा है कि इसी पारी के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी लगी थी।
अफगानिस्तान का भारत दौरा 6 जून से शुरू हो रहा है। टीम मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 जून को एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी, इसके बाद 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। रोहित शर्मा की भी फिटनेस पर सस्पेंस है। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने की शर्त पर टीम में शामिल किया गया है और अंतिम फैसला मेडिकल टीम और प्रबंधन की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।
कोहली और रोहित की गैरमौजूदगी से वनडे सीरीज की व्यूअरशिप पर असर पड़ने की संभावना है, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं और टी-20 व टेस्ट से रिटायर हैं।
तिलक, सैमसन और पाटीदार संभावित विकल्प
कोहली की गैरमौजूदगी में सिलेक्टर्स के सामने देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और रजत पाटीदार जैसे ऑप्शंस हैं। टीम मैनेजमेंट की नजरें पाटीदार और सैमसन के पर है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments