HomeAll NewsPM-किसान 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी, ग्रामीण विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

PM-किसान 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी, ग्रामीण विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले से एक बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान
news mitrPM-Kisan 23rd Installment to Be Released on June 20

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले से एक बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर वे कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

Table of Contents

    इस कार्यक्रम को किसानों और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, जिसमें कई नई योजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि यह आयोजन पूर्वी भारत के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

    PM-Kisan योजना के तहत इस बार देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। अकेले पश्चिम बंगाल में 45 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिन पर लगभग 12,200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य करोड़ों किसानों को फसल नुकसान से सुरक्षा प्रदान करना है।

    प्रधानमंत्री इस मौके पर डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एकीकृत एग्रीटेक प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेंगे, जिससे किसानों को DBT, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल खरीद और अन्य सेवाओं का डिजिटल लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

    इसके अलावा राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की शुरुआत भी की जाएगी, जिसके तहत हज़ारों हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और हजारों किसानों को प्रशिक्षण व सहायता प्रदान की जाएगी।

    सरकार की नई पहल ‘धन-धान्य कृषि योजना’ की भी शुरुआत होगी, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com