Last updated: June 18th, 2026 at 09:46 am
Ola Services Suspended in Chandigarh for 6 Monthsचंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग ने एग्रीगेटर कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यह आदेश 17 जून से लागू हो गया है, जिसके बाद कंपनी अब शहर में कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित नहीं कर सकेगी।
विभाग की सार्वजनिक सूचना के अनुसार, ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को कंपनी के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों में चंडीगढ़ प्रशासन मोटर वाहन एग्रीगेटर्स नियम, 2025 के तहत तय मानकों के पालन न करने के आरोप शामिल थे।
इनमें ड्राइवरों के स्वास्थ्य और टर्म इंश्योरेंस, अनिवार्य प्रशिक्षण, तथा किराया निर्धारण से जुड़े नियमों के उल्लंघन की बात कही गई है। शिकायतों की जांच के बाद लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने नियम 17 के तहत कार्रवाई करते हुए यह बड़ा फैसला लिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान चंडीगढ़ में ओला प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी कैब या बाइक टैक्सी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यह कदम नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments