Last updated: June 18th, 2026 at 05:47 am
Chandigarh Murder Accused Injured in Encounterचंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड के आरोपियों को लेकर गुरुवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाए जा रहे तीन आरोपियों में से दो ने रास्ते में पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, 13 जून को हुई कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने जम्मू के जंगलों में छिपे दो शूटरों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच सेक्टर-25 के जंगल क्षेत्र के पास पुलिस वाहन एक पेड़ से टकरा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक कई दिनों से लगातार ड्यूटी पर होने के कारण उसे झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग भी की। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गोली मारकर घायल कर दिया।
घायलों की पहचान सन्नी मेहरा और आर्यन के रूप में हुई है। सन्नी मेहरा के पैर में दो गोलियां लगीं, जबकि आर्यन के पैर में एक गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुर्घटना में पुलिस वाहन के चालक की गर्दन पर भी चोट आने की सूचना है।
फिलहाल पुलिस की विभिन्न टीमें घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई हैं। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments