Last updated: June 18th, 2026 at 05:24 am
₹80 Crore Approved to Upgrade Pathankot–Chamba–Bharmour NHपठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154A) को जल्द ही करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क की स्थिति सुधारने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टेंडर प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन पूरा होने के बाद कार्य को चयनित एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट को पांच पैकेजों में बांटा गया है। इसमें चक्कीधार से कटोरी खंड के लिए लगभग 5.95 करोड़ रुपये, कटोरी से बनीखेत के लिए 7.50 करोड़ रुपये, बनीखेत से बालू के लिए 19.82 करोड़ रुपये, बालू-चंबा-धरवाला के लिए 24.70 करोड़ रुपये तथा धरवाला से भरमौर खंड के लिए 24.80 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं।

एनएचएआई का उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटते हुए यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाना है। पिछले वर्ष भारी बारिश और रावी नदी में आई बाढ़ के कारण इस हाईवे को गंभीर नुकसान पहुंचा था, जिससे कई स्थानों पर सड़क बह गई थी और यातायात प्रभावित हुआ था।
बाद में सड़क को अस्थायी रूप से बहाल किया गया था। स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सड़क को जल्द दुरुस्त करने की मांग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस हाईवे को एनएचएआई के अधीन कर दिया।
एनएचएआई के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य औपचारिक रूप से एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा और सड़क सुधार कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments