Last updated: June 20th, 2026 at 05:09 am
District-Level Yoga Day to be Celebrated in Parwanooअंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम परवाणू के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया।
इस वर्ष योग दिवस की थीम “वृद्ध अवस्था के लिए स्वस्थ योग” निर्धारित की गई है। एडीसी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए।
उन्होंने जिले के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की योग दिवस कार्यक्रम में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही बताया कि जिला स्तरीय आयोजन के अलावा आयुष विभाग के सभी संस्थानों और केंद्रों पर भी योग दिवस मनाया जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments