Last updated: June 17th, 2026 at 10:01 am
Rahul Gandhi Slams Centre Over Alleged ‘Telegram Ban’नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कथित ‘टेलीग्राम बैन’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक रोकने के नाम पर सरकार असली दोषियों के बजाय छात्रों को परेशान कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के लाखों छात्र टेलीग्राम का इस्तेमाल पढ़ाई, नोट्स शेयर करने, टेस्ट सीरीज़ और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करते हैं। ऐसे में इस तरह की पाबंदियां समस्या का समाधान नहीं हैं।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाया जा रहा है।” साथ ही सवाल उठाया कि अगर टेलीग्राम पर रोक लगाने से समस्या हल नहीं हुई तो क्या अगला कदम व्हाट्सऐप पर बैन होगा?
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान सख्त तलाशी, भारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों को विशेष माध्यमों से भेजना केवल दिखावटी कदम हैं। असली समस्या पेपर लीक माफिया है, जिसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि सरकार को छात्रों पर नहीं बल्कि पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि अगर युवाओं की आवाज को अनसुना किया गया तो देश का युवा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments