Last updated: June 18th, 2026 at 04:56 am
Balotra Road Accident: Four Brothers Killed in Bus-Car Collisionराजस्थान के बालोतरा जिले के पाटोदी क्षेत्र के कोडूका गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान उदाराम (39), रेखाराम (35), जोगाराम (31) और विशनाराम (29) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों भाई रोजाना अलग-अलग जगह मजदूरी के लिए जाते थे, लेकिन इस बार सभी को एक ही स्थान पर काम मिला था। इसी वजह से वे पहली बार एक साथ अपनी कार से घर से रवाना हुए थे।

हादसा पाटोदी के पास उस समय हुआ जब उनकी कार सामने से आ रही रोडवेज बस से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों भाइयों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
गांव कोडूका में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार बेटों की अर्थियां एक साथ उठने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बच्चों को अब भी यह समझ नहीं आ रहा कि उनके पिता हमेशा के लिए इस दुनिया से जा चुके हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments