Last updated: June 17th, 2026 at 09:52 am
Man Dies During Road Dispute in Dehunghat, Solan; Police Probe Onसोलन। जिला सोलन के देहूंघाट इलाके में सड़क को लेकर हुए विवाद के बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क विवाद के दौरान संबंधित व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल उसकी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments