Last updated: June 17th, 2026 at 05:49 am
HPU Withdraws PG Exam Date Sheet, Revised Schedule Soonहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून माह में प्रस्तावित विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की पूर्व में जारी परीक्षा डेटशीट को वापस ले लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रों से लगातार प्राप्त हो रहे अनुरोधों और यूजीसी-नेट परीक्षा के विभिन्न स्थानों पर आयोजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र सहित कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की जून माह की प्रस्तावित परीक्षाओं की डेटशीट को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई परीक्षा तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments