HomeAll Newsपरवाणू में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: रोटरी क्लब ने हाईटेक कंप्यूटर लैब का किया शुभारंभ

परवाणू में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: रोटरी क्लब ने हाईटेक कंप्यूटर लैब का किया शुभारंभ

परवाणू: रोटरी क्लब परवाणू की ओर से क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से
news mitrRotary Club Parwanoo Launches High-Tech Computer Lab for Digital Education

परवाणू: रोटरी क्लब परवाणू की ओर से क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाईटेक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3080 के गवर्नर रवि प्रकाश ने आधिकारिक दौरा किया।

परवाणू पहुंचने पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत कपूर और सचिव रोटेरियन चांद कमल शर्मा सहित टीम ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान गवर्नर रवि प्रकाश ने सेक्टर-5 स्थित रोटरी वोकेशनल सेंटर का निरीक्षण किया और वहां चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

कार्यक्रम में क्लब द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन पंकज पांडेय और असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन प्रशांत गोयल भी मौजूद रहे।

तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

गवर्नर रवि प्रकाश ने तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें आधुनिक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर लैब प्रमुख रही, जिसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल तकनीक और कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना है।

इसके अलावा रोटरी चौक का नामकरण कर रोटरी के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया। सेंटर परिसर में स्थापित हॉट एयर बैलून मॉडल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

समाज सेवा कार्यों की हुई सराहना

क्लब अध्यक्ष पुनीत कपूर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और समाज सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रोटेरियन कांता कपूर ने किया। इस अवसर पर रोटरी से जुड़े कई पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य लोग और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com