Last updated: June 22nd, 2026 at 08:00 am
3 Lakh Tourists Visit Atal Tunnel in One Week Amid Rising Heatमनाली/लाहुल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली और लाहुल-स्पीति की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं।
14 जून से 21 जून तक अटल टनल रोहतांग और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचे। इस दौरान 3,18,168 से अधिक पर्यटकों ने अटल टनल का दीदार किया, जबकि 53,028 पर्यटक वाहन टनल से होकर आर-पार हुए।
पर्यटकों ने अटल टनल के साथ-साथ रोहतांग, बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, चंद्रताल झील और लाहुल-स्पीति की खूबसूरत पहाड़ियों का भी आनंद लिया।
पर्यटक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती रही। 14 जून को 6,718, 15 जून को 6,142, 16 जून को 6,016, 17 जून को 6,525, 18 जून को 5,731, 19 जून को 6,972, 20 जून को 7,424 और 21 जून को करीब 7,500 वाहन अटल टनल से गुजरे।
अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद साढ़े पांच साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। गर्मियों में ठंडे मौसम और बर्फीली वादियों का अनुभव लेने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।
रविवार को भी करीब 7,500 पर्यटक वाहन अटल टनल से होकर गुजरे, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments