Sukhu Government Boosts Himachal Tourism with New Development Plansशिमला: हिमाचल प्रदेश को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए हर मौसम में आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने और नई सुविधाएं विकसित करने पर जोर दे रही है।
धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ अब हिमाचल को एडवेंचर और लग्जरी टूरिज्म के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के जलाशयों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी के तहत गोबिंद सागर झील में पहली बार क्रूज, शिकारा, हाउस बोट, जेट स्की और वॉटर स्कूटर जैसी सुविधाएं शुरू की जा रही हैं।
हमीरपुर जिले के नादौन में ब्यास नदी और शिमला जिले की सतलुज नदी पर आयोजित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप ने हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। वहीं, कांगड़ा जिले का बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है और एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलिपोर्ट बनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
कांगड़ा के देहरा उपमंडल के बनखंडी में करीब 619 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान भी पर्यटन का नया केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना के तहत युवाओं को पर्यटन व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के तहत युवाओं को ऋण पर ब्याज उपदान की सुविधा मिलेगी, जिसमें शहरी क्षेत्रों में 3 प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 प्रतिशत और जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत तक सहायता उपलब्ध होगी।
सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन विकास के माध्यम से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा हों और हिमाचल को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और मजबूत पहचान मिले।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments