HomeAll Newsभारत-रूस रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर, Su-57 फाइटर जेट पर साझेदारी का प्रस्ताव

भारत-रूस रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर, Su-57 फाइटर जेट पर साझेदारी का प्रस्ताव

नई दिल्ली। रूस ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू
news mitrRussia Offers India Su-57 Deal

नई दिल्ली। रूस ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई-57 (Su-57) के संयुक्त विकास का प्रस्ताव दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस इस अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर प्रोग्राम में भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Table of Contents

    पुतिन ने कहा कि रूस न केवल Su-57 के विकास में सहयोग करना चाहता है, बल्कि इसकी आपूर्ति और उत्पादन से जुड़े क्षेत्रों में भी भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक है। उन्होंने इस सहयोग को दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और गहरा करने वाला कदम बताया।

    रूसी राष्ट्रपति ने यह बयान अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक विस्तृत बातचीत के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग का भी उल्लेख किया, जिसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के संयुक्त विकास और उत्पादन को प्रमुख उदाहरण के रूप में पेश किया गया।

    पुतिन ने संकेत दिया कि भारत के साथ पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम पर सहयोग की संभावनाएं मजबूत हैं और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए रूस तैयार है। यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत अपनी वायुसेना के लिए नए और उन्नत लड़ाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया पर विचार कर रहा है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com