Last updated: September 2nd, 2026 at 06:14 am
Tragic Road Accident in Karsog: Car Overturns, One Dead, Two Seriously Injuredकरसोग (धर्मवीर): मंडी जिला के उपमंडल करसोग में माहूनाग के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार कार नंबर HP 30-8165 देर रात माहूनाग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में मोहन सिंह मेहरन की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही करसोग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी जांच की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments