HomeAll Newsपहले ही दिन फैक्ट्री में हादसा: सर्विस लिफ्ट में फंसने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पहले ही दिन फैक्ट्री में हादसा: सर्विस लिफ्ट में फंसने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित एक निजी दवा निर्माण कंपनी में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो
news mitr19-Year-Old Dies in Factory Lift Accident on First Day”

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित एक निजी दवा निर्माण कंपनी में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंपनी में नौकरी के पहले ही दिन 19 वर्षीय युवक की सर्विस लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Table of Contents

    मृतक की पहचान अमन पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी क्यारदा गांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन फैक्ट्री के भीतर सर्विस लिफ्ट के माध्यम से सामान ले जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई और वह उसके अंदर फंस गया।

    हादसे की जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। गंभीर हालत में अमन को तुरंत जुनेजा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com