Last updated: June 9th, 2026 at 09:31 am
Stolen Car from Palampur Recovered in Hamirpur, Suspects Fleeहमीरपुर। कांगड़ा जिले के पालमपुर से चोरी हुई एक कार को हमीरपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस की सतर्कता के चलते वाहन को कब्जे में ले लिया गया, लेकिन उसमें सवार आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पालमपुर से कार चोरी होने की सूचना मिलते ही हमीरपुर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। सोमवार को अणु क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोका गया और यातायात पुलिस कर्मी ने चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे।
जैसे ही पुलिसकर्मी वाहन की आरसी जांच करने लगे, चालक मौके से भाग निकला। कार में मौजूद दो अन्य व्यक्ति वाहन को ट्राला यूनियन तक ले गए और वहां कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments