HomeAll Newsदो साल के बच्चे ने निगली 5 सेंटीमीटर की हेयर क्लिप, IGMC में एंडोस्कोपी से निकाली गई

दो साल के बच्चे ने निगली 5 सेंटीमीटर की हेयर क्लिप, IGMC में एंडोस्कोपी से निकाली गई

शिमला: राजधानी शिमला के खलीणी क्षेत्र में एक दो वर्षीय बच्चे के हेयर क्लिप निगलने का मामला सामने आया। करीब
news mite2-Year-Old Swallows Hair Clip, Removed Safely at IGMC

शिमला: राजधानी शिमला के खलीणी क्षेत्र में एक दो वर्षीय बच्चे के हेयर क्लिप निगलने का मामला सामने आया। करीब पांच सेंटीमीटर लंबी हेयर क्लिप बच्चे के पेट में फंस गई थी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद आईजीएमसी के बाल रोग विशेषज्ञों ने तत्काल उपचार शुरू किया।

पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की डॉ. श्रुति शर्मा की देखरेख में मेडिकल ऑफिसर डॉ. कनिका और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी के जरिए पेट में फंसी हेयर क्लिप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगा और बच्चे को किसी तरह की सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।

बिना ऑपरेशन के निकाली गई क्लिप

एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के बाद बच्चे की हालत सामान्य रही। उसे कुछ समय चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टरों ने बताया कि छोटे बच्चों द्वारा किसी बाहरी वस्तु को निगल लेना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है। इस मामले में समय पर उपचार मिलने के कारण एंडोस्कोपी के जरिए वस्तु को निकाल लिया गया और बच्चे को ऑपरेशन से बचाया जा सका।

विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को ऐसी छोटी वस्तुओं से दूर रखें जिन्हें वे आसानी से मुंह में डाल सकते हैं।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com