Last updated: September 21st, 2026 at 04:54 am
90,900 Animals Vaccinated Against Lumpy Skin Disease in Solanसोलन: जिले में लंपी स्किन डिजीज के बढ़ते मामलों के बीच पशुपालन विभाग ने सघन टीकाकरण अभियान पूरा कर लिया है। विभाग ने जिले में 90,900 पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल किया है।
अगस्त के पहले सप्ताह में लंपी के शुरुआती मामले सामने आने के बाद 14 अगस्त से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। विभाग ने 90,900 वैक्सीन डोज मंगवाई थीं और 14 सितंबर को अभियान पूरा कर लिया गया। जिले के बड़े दुधारू पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
हालांकि, पिछले करीब एक महीने में जिले में 550 से 600 पशु लंपी की चपेट में आए, जबकि बीमारी के कारण 17 पशुओं की मौत दर्ज की गई। अधिकांश संक्रमित पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. विवेक लांबा के अनुसार, 17 मौतों में सबसे अधिक मामले अर्की और कुनिहार क्षेत्र से सामने आए हैं। अर्की में 11 पशुओं की मौत हुई, जिनमें 8 कुनिहार क्षेत्र की हैं। धर्मपुर, बरोटीवाला और गढ़ क्षेत्रों में भी लंपी के मामले सामने आए हैं।
विभाग के अनुसार टीकाकरण के बाद पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने में करीब 14 दिन लगते हैं। ऐसे में हाल ही में टीका लगाए गए पशुओं की निगरानी जरूरी है। विभाग का कहना है कि टीकाकरण के बाद संक्रमित हुए पशुओं में बीमारी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम देखा गया है।
मौसम में बदलाव को भी इस वर्ष लंपी के अधिक प्रसार का एक कारण बताया गया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments