Last updated: September 22nd, 2026 at 06:21 am
427 Girls to Showcase Their Sporting Talentराजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में सोमवार को जिला सोलन की तीन दिवसीय अंडर-19 मेजर गेम्स छात्रा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 49 विद्यालयों की 427 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
मुख्य अतिथि कुलतार सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय को वाटर कूलर भी भेंट किया।
एडीपीओ हेमराज, टूर्नामेंट इंचार्ज कमला ठाकुर और टीजीटी मेडिकल रंजन वालिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 427 छात्राएं भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में स्कूल की छात्राओं ने हिमाचली लोक नृत्य प्रस्तुत कर प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके दुष्प्रभावों पर लघु नाटिका के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया।
प्रधानाचार्य संजय कुमार ने खिलाड़ियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने की सीख भी देते हैं।
इस अवसर पर हितेंद्र कुमार, सुरेंद्र चौधरी, गुरबख्श खन्ना सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। ऑब्जर्वर के रूप में वंदना सेठी और रेणु रामपाल भी उपस्थित रहीं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments