HomeAll Newsसोलन में कांग्रेस का ‘आगाज’ कल, कार्यकर्ता सम्मेलन में बनेगी संगठनात्मक रणनीति

सोलन में कांग्रेस का ‘आगाज’ कल, कार्यकर्ता सम्मेलन में बनेगी संगठनात्मक रणनीति

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी
news mitrSolan Congress to Hold ‘Aagaz’ Meet Tomorrow

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 24 सितंबर को सोलन की मुरारी मार्केट में आम कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस ने इस सम्मेलन को ‘आगाज’ नाम दिया है।

Table of Contents

    सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद और अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

    सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।

    उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी विनीत चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, संगठन महामंत्री विनोद जिंटा तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं सोलन के स्थानीय विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

    पत्रकारवार्ता के दौरान शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद पुनीत शर्मा, महासचिव विजय पुरी और रोहित भी मौजूद रहे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com