Last updated: June 12th, 2026 at 06:31 am
Vipasha Secures AIR 1 in NIMHANS PhD Entranceशिमला: हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटी विपाशा श्रीवास्तव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बेंगलुरु स्थित देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (NIMHANS) द्वारा आयोजित मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास (Mental Health and Rehabilitation) विषय की अखिल भारतीय पीएचडी प्रवेश परीक्षा में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस शानदार सफलता के साथ विपाशा को पीएचडी शोध कार्य के लिए संस्थान की ओर से फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। NIMHANS को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है और यह मानसिक स्वास्थ्य तथा न्यूरोसाइंसेज के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में गिना जाता है।
विपाशा श्रीवास्तव ने हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) के मनोचिकित्सा विभाग से क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल. की डिग्री उच्च प्रथम श्रेणी के साथ प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित अखिल भारतीय परीक्षा में भी उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया था।
लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए विपाशा ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments