HomeAll Newsसोलन में रसोई गैस के लिए उमड़ी भीड़, लंबी कतारों से उपभोक्ता परेशान

सोलन में रसोई गैस के लिए उमड़ी भीड़, लंबी कतारों से उपभोक्ता परेशान

सोलन। शहर में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा
news mitrLong Queues for LPG Cylinders in Solan; Consumers Face Hardship

सोलन। शहर में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जिससे मौके पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

गोदाम परिसर में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। उपभोक्ताओं को तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोगों ने आरोप लगाया कि वितरण व्यवस्था सही तरीके से संचालित न होने और प्रबंधन की कमी के कारण उन्हें बार-बार परेशान होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस खत्म होने के बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उन्हें कई बार गोदाम के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाए, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाए।

ऑनलाइन बुकिंग रद्द होने से बढ़ी परेशानी

उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की है कि गैस बुकिंग के बाद कई ऑर्डर स्वतः ही ऑनलाइन रद्द हो जा रहे हैं, जिससे उन्हें और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस तकनीकी समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।

विभाग ने दी सलाह

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक श्रवण कुमार ने कहा कि यदि बुकिंग या वितरण से संबंधित कोई समस्या आती है तो उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी या विभागीय कार्यालय से संपर्क करें।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com