Last updated: June 16th, 2026 at 05:18 am
New Panchayat Leaders Take Oathसोलन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उत्साह, उम्मीद और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
सोमवार को आयोजित समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों, आकांक्षाओं और विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जिला सोलन की जनता ने अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा जताकर उन्हें गांवों के विकास और सुशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में सभी प्रतिनिधियों को पारदर्शिता, समर्पण और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने नशा मुक्ति विषय पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। समारोह में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, पुलिस अधीक्षक तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल
भीषण गर्मी के बीच आयोजित समारोह में कई प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों को पेयजल की व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ा। उपस्थित लोगों ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर पेयजल, की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए थी। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
कोठों क्षेत्र में यातायात प्रभावित
सोमवार को सोलन के कोठों क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग और मार्ग के संकरा होने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments