HomeAll Newsपुनीत शर्मा को मिली सोलन शहर कांग्रेस की कमान, अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

पुनीत शर्मा को मिली सोलन शहर कांग्रेस की कमान, अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

कांग्रेस हाईकमान ने पुनीत शर्मा को सोलन शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिला
news mitrPuneet Sharma Named Solan Congress Chief

कांग्रेस हाईकमान ने पुनीत शर्मा को सोलन शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Table of Contents

    कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुनीत शर्मा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

    कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।

    इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com