HomeAll Newsहिमाचल पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, नूरपुर में 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, नूरपुर में 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक और बड़ी
news mitrNurpur Police Seize 10.28g Chitta, One Arrested

नूरपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए नूरपुर की टीम ने गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Table of Contents

    एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि 30 जुलाई की रात सीआईए टीम कंडवाल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 स्थित नागनी माता मंदिर बस स्टॉप के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिल, निवासी गांव डागला, डाकघर डागला, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस नशा तस्करी से जुड़े अन्य लिंक भी खंगाल रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com