Last updated: July 31st, 2026 at 06:49 am
Body Found on Chandigarh-Manali Highwayस्वारघाट। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। गांव मोड़ा के पास, मौड़ा टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर आगे हाईवे पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एनएचआई की 1033 एंबुलेंस की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया।
पुलिस मृतक की पहचान और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments