HomeAll Newsकालाअंब दौरे पर आएंगे राज्यपाल, उद्योगपतियों ने सौंपा आमंत्रण

कालाअंब दौरे पर आएंगे राज्यपाल, उद्योगपतियों ने सौंपा आमंत्रण

नाहन। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल
news mitrGovernor to Visit Kala Amb Industrial Area

नाहन। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करने का आमंत्रण दिया।

Table of Contents

    बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्योगों से जुड़ी समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही कालाअंब का दौरा करेंगे और उद्योगों से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

    इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी मुलाकात कर कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग और ईएसआई अस्पताल रोड की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उद्योग मंत्री ने दोनों सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया।

    उद्योगपतियों ने उम्मीद जताई कि इन विकास कार्यों से कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, उद्योगों को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com