HomeAll Newsहिमाचल के 10 लाख परिवारों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा योजना, ₹10 लाख तक मिलेगा इलाज का कवरेज

हिमाचल के 10 लाख परिवारों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा योजना, ₹10 लाख तक मिलेगा इलाज का कवरेज

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की तैयारी में है। इस
news mitrHimachal to Launch ₹10 Lakh Health Insurance Scheme

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 10 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा बेहद कम प्रीमियम पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में बताया कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति पैसों की कमी के कारण उपचार से वंचित न रहे।

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेशभर के पात्र परिवारों को शामिल किया जाएगा। साथ ही बड़े और उन्नत अस्पतालों को भी योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरणों की खरीद एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप की जाए तथा सभी मेडिकल कॉलेजों के रेडियोलॉजी विभागों को भी सुदृढ़ बनाया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com