Last updated: August 5th, 2026 at 05:22 am
Two Killed, Woman Injured in Sirmaur Car Crashनाहन। सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनों लोग मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में फिसलन के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां में भर्ती कराया गया है।
कार चला रहे कंवर बलवंत सिंह को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत और घायल महिला के उपचार के लिए 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments