HomeAll Newsचंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दो जगह भूस्खलन, पिकअप क्षतिग्रस्त; चालक सुरक्षित

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दो जगह भूस्खलन, पिकअप क्षतिग्रस्त; चालक सुरक्षित

मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार रात हुई बारिश
news-mitrLandslides Hit Chandigarh–Manali Highway

मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हुआ।

Table of Contents

    पहला भूस्खलन पंडोह से आगे खोती नाला के पास सुबह करीब 5:20 बजे हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग एक घंटे तक बंद रहा। बाद में प्रशासन ने मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया।

    वहीं दूसरा भूस्खलन पंडोह डैम से आगे डयोग के पास हुआ। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में एक पिकअप वाहन आ गया, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया।

    प्रशासन ने समय रहते मलबा हटाकर सुबह 6 बजे से हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com