HomeAll Newsस्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम: सुक्खू सरकार ने पहली बार एक साथ खरीदीं 5 एमआरआई मशीनें

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम: सुक्खू सरकार ने पहली बार एक साथ खरीदीं 5 एमआरआई मशीनें

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बुधवार को सोलन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर
news mitrrSukhu Government Strengthens Healthcare with 5 New MRI Machines

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बुधवार को सोलन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

Table of Contents

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने एक साथ पांच एमआरआई मशीनों की खरीद की है। ये मशीनें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, सोलन, मंडी, ऊना और हमीरपुर में स्थापित की जाएंगी। इससे मरीजों को अपने ही जिले में अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होगी और बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आईजीएमसी शिमला में पहली बार पीईटी (PET) स्कैन मशीन स्थापित की गई है, जिससे कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों की समय पर और सटीक जांच संभव हो सकेगी। इसके अलावा प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधा भी शुरू की गई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रही है।

    कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com