HomeAll Newsशिमला में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास ओकओवर की ओर किया कूच

शिमला में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास ओकओवर की ओर किया कूच

शिमला। भाजपा नेताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने शिमला
news mitrBJP Marches to CM Residence in Shimla

शिमला। भाजपा नेताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सीटीओ चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर की ओर कूच कर गए।

प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से उसके नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है। पार्टी ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयासों का वह लगातार विरोध करेगी।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल समेत कई वर्तमान और पूर्व विधायकों पर लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। उनका दावा है कि अब तक भाजपा नेताओं पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं, जो प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं की तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगी तथा इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएगी।

अधिकारियों को भी दी चेतावनी

जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि किसी अधिकारी ने राजनीतिक दबाव या द्वेष की भावना से कार्रवाई की है तो उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा और भविष्य में भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे मामलों की समीक्षा की जाएगी।

राजीव बिंदल ने लगाए राजनीतिक द्वेष के आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आंदोलन आगे भी पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।

रणधीर शर्मा का आरोप

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक होशियार सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सहित कई भाजपा नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। उनका आरोप है कि सरकार प्रदेश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com