HomeAll Newsहिमाचल : प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल आने का दिया न्योता

हिमाचल : प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल आने का दिया न्योता

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव
news mitr hpVikramaditya Invites Priyanka to Himachal

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और प्रियंका गांधी को जल्द हिमाचल प्रदेश के दौरे का निमंत्रण दिया।

Table of Contents

    बैठक में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

    विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने हिमाचल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से भी उन्हें अवगत कराया।

    मुलाकात के बाद विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रियंका गांधी से आग्रह किया है कि वे जल्द हिमाचल प्रदेश का दौरा करें और पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें।

    गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com