HomeAll Newsबघाट बैंक को डूबने नहीं देगी सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री सुक्खू

बघाट बैंक को डूबने नहीं देगी सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री सुक्खू

सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बघाट बैंक को लेकर बड़ा भरोसा दिलाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार बैंक
news mitrGovernment Backs Baghat Bank: CM Sukhu

सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बघाट बैंक को लेकर बड़ा भरोसा दिलाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार बैंक को वित्तीय संकट से उबारने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक को डूबने नहीं दिया जाएगा और 72 हजार जमाकर्ता परिवारों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी।

Table of Contents

    क्यारीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि दोषियों को जेल भेजा जाएगा, चाहे उनका संबंध किसी भी राजनीतिक दल से क्यों न हो। सरकार निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बघाट बैंक को दोबारा मजबूत बनाना और जमाकर्ताओं का विश्वास बहाल करना है। उन्होंने बताया कि बैंक में वित्तीय और प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

    गौरतलब है कि वित्तीय संकट के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले वर्ष बघाट बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए थे, जिससे बैंक के संचालन और ग्राहकों के लेन-देन पर असर पड़ा। इसके बाद प्रदेश सरकार ने तत्कालीन प्रबंधन बोर्ड को निलंबित कर बैंक का संचालन तीन प्रशासकों को सौंप दिया।

    मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सुधारात्मक कदमों और वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के माध्यम से बैंक को फिर से मजबूत बनाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com