Last updated: July 30th, 2026 at 07:21 am
CM Sukhu Flags Off Green Electric Buses in Himachalशिमला। हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को सोलन जिले के क्यारीघाट स्थित पर्यटन निगम के होटल मेघदूत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित करेंगे। इसी अवसर पर हिम बस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड का भी शुभारंभ किया जाएगा।
यह स्मार्ट ट्रैवल कार्ड एचआरटीसी बसों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देगा। कार्ड के माध्यम से यात्रा करने वाले आम यात्रियों को 5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक किराए में छूट मिलेगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी मौजूद रहेंगे।
एचआरटीसी ने कुल 297 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की है, जिनमें से 240 बसें निगम को प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि शेष बसें जल्द हिमाचल पहुंचेंगी। इन बसों के संचालन से प्रदेश के उन रूटों पर राहत मिलेगी, जहां लंबे समय से बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निगम की योजना के अनुसार नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रदेश के 337 रूटों पर किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार एक इलेक्ट्रिक बस को प्रतिदिन दो से तीन रूटों पर चलाया जा सकेगा, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments